शराबी भांजे ने पत्थर मारकर की मामा की हत्या की, आरोपी की तलाश जारी

थानाक्षेत्र के कलोनी गांव में मंगलवार देर रात शराब पार्टी में गाली-गलौज से गुस्साए भांजे ने पत्थर से मामा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सीआई हरिप्रसाद राणा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे कलोनी गांव से बृजेश चंदेल ने बताया उसके पिता की हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां बृजेश का पिता श्रीलाल उर्फ सरवन पुत्र भंवरलाल औंधे मुंह जमीन पर पड़ा था। सिर से खून बह रहा था। श्रीलाल को शाहाबाद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात को शव शाहाबाद अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह पीएम करवाकर शव परिजनों काे सुपुर्द कर दिया।

मृतक के पुत्र बृजेश ने बताया कि आरोपी सुनील (25) पुत्र बालकिशन बलाई, शिवपुरी निवासी मृतक का भांजा है। उसने मृतक की पत्नी कशीमल बाई को रात 10 -11 बजे बताया कि उसने मामा की हत्या कर दी है। इस दाैरान वह साे रहा था। बृजेश का छोटा भाई दीपक जगाने आया ताे उसके पीछे आरोपी सुनील भी पहुंचा। बृजेश ने बताया कि मृतक के चाचा का बाड़ा राजकीय विद्यालय के पास पशु आश्रय स्थल में खाना-पीना चल रहा था। पार्टी में 4-5 लोग थे। किसी बात को लेकर गाली गलौज होने पर सुनील ने श्रीलाल के चेहरे पर पत्थर से कई बार वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश जारी है।

बचपन से गांव में रहा था आरोपी भांजा, अब शिवपुरी रहता है
मृतक के 3 पुत्र हैं। इनमें बृजेश, मनोज और दीपक हैं। बताया जाता है कि मृतक का भांजा सुनील शिवपुरी का रहने वाला है। पहले वह गांव में ही रहता था। हालांकि अभी भी उसका यहां आना जाना लगा रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी भांजा


टिप्पणियाँ