रेलवे जीएम अचानक पहुंचे सेंट्रल अस्पताल, कोविड वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

रेलवे के केंद्रीय अस्पताल में शनिवार को अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव तब फूल गए, जब रेलवे के महाप्रबंधक आनंद प्रकाश अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां पहुंचकर उन्होंने रेलवे अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही कोरोना वार्ड में भर्ती मरीजों से भी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। रेलवे के सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण ने बताया कि शनिवार को जीएम आनंद प्रकाश ने रेलवे अस्पताल में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने कोविड गाइडलाइंस की पालना करते हुए कोरोना आइसोलेशन वार्ड में पैरा मेडिकल स्टाफ, सुरक्षा उपकरणों के साथ कोविड से संक्रमित मरीजों से बातचीत की। जीएम आनंद प्रकाश ने हॉस्पिटल सीएमडी डॉ. एमएल चौधरी, सीनियर डीएमओ डॉ. आरएस मटोरिया, डॉ. मनीष पबडी की बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सराहना की। साथ ही इनमें और भी अधिक सुधार करने और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ