आशा सहायक सचिव और विजया केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

नाॅर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्लाॅइज यूनियन के मंडल सचिव मनोज कुमार परिहार की मौजूदगी में मंडल पदाधिकारियों की बैठक मंडल कार्यालय में रखी गई। इसमें आशा खीची को सहायक मंडल सचिव मनोनीत किया गया। इसी तरह विजया व्यास को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

परिहार ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष महेंद्र व्यास, मदनलाल बैरवा, बजरंगसिंह राठौड़, बन्नेसिंह, अशोकसिंह मेड़तिया, ज्योतिप्रकाश माथुर, मनोज कुमार शर्मा, हेमंत शर्मा, परमानंद गुर्जर, शंकरसिंह भाटी, अंजुमन पठान, इंदुबाला, भारती अरोड़ा, कुसुम गहलोत, सुनीता भाटी, प्रीति, साक्षी, आशा प्रजापत, विक्रमसिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ