दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर साढ़े आठ लाख रुपए ऐंठे

दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर साढ़े आठ लाख रुपए ऐंठने के आराेप में पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित का आराेप है कि महिला ने पहले उसे प्रेम-प्रसंग में फंसाया। फिर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 15 लाख रुपए की मांग की। बाद में साढ़े आठ लाख रुपए लेकर काेर्ट में बयान बदले। पुलिस ने आराेपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुक्ता प्रसाद निवासी रिजवान ने पुलिस काे बताया कि वर्ष 2018 में आराेपी महिला ने उसे प्रेम प्रसंग में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर 15 लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने की धमकी देनी शुरू कर दी। रुपए नहीं देने पर महिला ने नयाशहर थाने में उसके खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

बाद में महिला व उसके साथियाें ने उसे धमकाते हुए 14 फरवरी 2018 साढ़े आठ लाख रुपए लेकर राजीनामा कर लिया। महिला ने काेर्ट में बयान तक बदल दिए। बाद में उसे मालूम चला कि यह महिला व्यक्तियाें काे हनीट्रेप में उलझाकर रुपए हासिल करती है। साथी महिला के साथ शहर के बड़े हाेटलाें में सेक्स रैक्ट तक चलाती है। आराेपी महिला की साथी ने एक हाेटल व्यवसायी से भी हनीट्रैप में उलझाकर 35 लाख रुपए ऐंठे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Throwing eight and a half lakh rupees by threatening to implicate him in a rape case


टिप्पणियाँ