निगम ने शहर के मुख्य चाैराहाें व काॅलाेनियाें का नाम बदलना फिर से शुरू कर दिया है। दरअसल महापाैर विष्णु लाटा के कार्यकाल के दाैरान मानसराेवर वीटी चाैराहे व मार्ग का नाम बदलने से बड़ा विवाद हाे गया था। विवाद के बाद नगर निगम के अधिकारियाें ने फिर से नाम बदलने पड़े थे। इसके बाद निगम ने चाैराहाें व सड़क मार्गाें का नाम बदलना बंद कर दिया था।
हाल ही में नगर निगम ने मानसरोवर मध्यम मार्ग स्थित किरण पथ चाैराहा का नाम मां गायत्री चाैराहा रख कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं किरण पथ और वरुण पथ के बीच लिंग राेड माता भगवती पथ के नाम से जानी जाएगी। दरअसल हाउसिंग बाेर्ड ने गायत्री परिवार काे जमीन आवंटित की है। ऐसे में गायत्री परिवार ने नगर निगम में किरण पथ चाैराहा और किरण पथ से वरुण पथ के लिंग राेड का नाम बदलने के लिए आवेदन किया था। गायत्री परिवार के आवेदन की जांच पड़ताल के बाद निगम ने चाैराहा व मार्ग का नाम बदल दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ