राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के उपभोक्ता संरक्षण एवं उपभोक्ता मामलात विभाग द्वारा वीसी के माध्यम से संभागीय उपभोक्ता संरक्षण कार्यालय, जिला रसद विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों एवं उपभोक्ता संगठनों के पदाधिकारियों की कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गई।
इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष केके बागडी ने जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं के संरक्षण के प्रकरणों के निस्तारण एवं राहत देने के मामले में राज्य में भरतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस अवसर पर उपभोक्ताओं के संरक्षण एवं जागरूक करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित पोस्टर का सोशल मीडिया के जरिये प्रसारित किए जाने के लिए विमोचन किया गया। कार्यशाला में जिला रसद अधिकारी प्रथम हिम्मत सिंह, जिला रसद अधिकारी द्वितीय सुभाष गोयल, रामकुमार, दीपक मुदगल मौजूद थे।
इधर, राजकीय स्नातकोत्तर विधि महाविद्यालय में बेबिनार के माध्यम से कार्यक्रम हुआ। प्रो. विक्रम सिंह, सहायक आचार्य द्वारा उपभोक्ता के अधिकारों की विस्तृत व्याख्या की गई। प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार शर्मा द्वारा सभी को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया। सहायक आचार्य प्रो. राहुल कटारा, प्रो. लवराज शर्मा व रूक्मणी गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ