स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, चौधरी तेल उद्योग का निरीक्षण, सरसों तेल और पनीर का सैंपल लिया, जांच के लिए भेजेंगे

शादियों के सीजन में आमजन को शुद्ध खाद्य वस्तुएं उपलब्ध हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को शुद्ध के लिए युद्व अभियान के तहत खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान जांच के लिए खाद्य सरसों तेल व पनीर का सैम्पल लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा ने बताया कि चौधरी तेल उद्योग का निरीक्षण किया गया।

पैक तेल के बोतल व पीपे का वजन भी सही पाया गया। पैकिंग में नए पीपे काम में लिए जा रहे थे। वहीं तैयार सरसों तेल से जांच के लिए नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि सीकर शहर के पोलो ग्राउंड में काबरा कर्टस में कार्य बंद पाया गया। वहीं स्टैण्ड पनीर के पास पनीर नहीं मिला।

मां जगदम्बा डेयरी से जांच के लिए पनीर का सैम्पल लिया गया। जयपुर बाईपास पास पर चौधरी तेल उद्योग, देवीपुरा में मां जगदम्बा डेयरी और शेखपुरा मोहल्ला में स्टैण्डर्ड पनीर की दुकान कर कार्रवाई की। उन्होंने दुकानदारों को आमजन को शुद्व खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने की हिदायत दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ