यूनानी चिकित्सकों को नियमित करने और पूर्व में विलोपित किए गए पदों काे दुबारा सृजन करने की मांग काे लेकर शनिवार काे प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी को ज्ञापन साैंपा गया। यूनानी हितकारी चिकित्सक संघ ने शनिवार काे प्रभारी मंत्री काे ज्ञापन साैंपकर यूनानी चिकित्सकों की 2013 में की भर्ती में विज्ञापित पदों में से 180 पद जो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कम कर दिए थे, उन्हें दुबारा सृजित करने की मांग की।
संघ के डॉ.आदम ने बताया कि राज्य सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था की संविदा यूनानी चिकित्सकों को नियमित किया जाएगा, परंतु सरकार ने सिर्फ कमेटी बनाने के बाद आगे काेई काम नहीं किया। डॉ. आदम ने कहा कि आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिर्फ एक आयुष चिकित्सक का ही पद सृजित किया गया है, जबकि आयुष में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथिक में एक-एक पद सृजित करने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ