आयुर्वेद चिकित्सकाें ने काेटा में एक सरकारी आयुर्वेद काॅलेज खाेलने की मांग की है। विश्व आयुर्वेद परिषद की जिला संयोजक डाॅ. मेघना शेखावत ने बताया कि आयुर्वेद काॅलेज खाेलने की मांग काे लेकर डाॅ. एकता धारीवाल को ज्ञापन सौंपा। चितौड़ प्रांत संयोजक डाॅ. निरंजन गाैतम ने कहा जिस तरह शिक्षा के क्षेत्र में पूरे देश मे कोटा का नाम है, उसी तरह यहां आयुर्वेद काॅलेज खुलने पर आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा में भी कोटा का नाम पूरे देश होगा। प्रतिनिधिमंडल में डाॅ. रामहेत नागर, डाॅ. मुक्ति शर्मा व डॉ. पवन सोनी उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ