शादी समाराेह से बाेलेराे चुराई, पंक्चर हुई ताे डिवाइडर से टकराई कार, लावारिस छाेड़ भागे

भढ़ाढ़र बाईपास तिराहे के पास शादी समाराेह से चाेरी हुई बाेलेराे कार आठ घंटे बाद सिहाेट छाेटी में लावारिस मिली। क्याेंकि गाड़ी चाेरी करने के बाद आराेपियाें ने इसे तेज गति से दाैड़ाया तो एक साइड के दाेनाें टायर पंक्चर हाे गए। पकडे़ जाने के डर से आराेपी इसे लावारिस छाेड़कर भाग गए। भढ़ाढ़र नयाबास निवासी सुरेश फगेड़िया ने बताया कि उसकी बाेलेराे कार काे उसका भाई महेंद्र शादी में लेकर गया था।

गाड़ी बाहर खड़ी कर वे लाेग शादी में शरीक हाेने अंदर चले गए। गाड़ी काे रात आठ बजे संभाला ताे नहीं मिली। इसकी सूचना पुलिस कंट्राेल रूम काे दी गई और नाकाबंदी कराई। सदर थाना पुलिस भी माैके पर पहुंची और गाड़ी की तलाश में जुट गई। थाेड़ी देर बाद लक्ष्मणगढ़ स्थित पेट्राेल पंप से उनके पास जानकारी आई कि चुराई हुई बाेलेराे कार पंप पर पेट्राेल भरवाने आई थी।

इसके बाद वे लाेग सालासर की तरफ चले गए। भूमा टाेल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हाेने से चाेर बचने के लिए यहां से कच्चे रास्ते से पार हाे गए थे। सिहाेट बड़ी के पास बाेलेराे के दाेनाें टायर पंक्चर हाे गए ताे वह डिवाइडर से जा टकराई। बाद में चोर इसे छाेड़ भागे। सुबह पांच बजे पता लगा ताे परिवार के लाेग गाड़ी के पास पहुंच गए।
तेज गति से आए व जल्दबाजी में ढक्कन लगाना भूले
भढ़ाढ़र से बाेलेराे चुराने के बाद चाेर लक्ष्मणगढ़ के पास पेट्राेल पंप पर तेल डलवाने पहुंचे। यहां तेल डालने वाले कर्मचारी ने बताया कि इसमें दाे लाेग बैठे थे जाे गाड़ी तेज गति से दाैड़ाते हुए लाए। कर्मचारी ने टाेका ताे बोले कि तू तेल डाल। गाड़ी तेज चलानी है या धीरे इससे तेरे काे काेई मतलब नहीं है।

यहां दाे हजार रुपए का तेल डलवाने के बाद जल्दबाजी में वे लाेग तेल टंकी का ढक्कन लगाना भी भूल गए और यही पटक गए थे। सिहाेट छाेटी के पास चोर गाड़ी का टायर बदल रहे थे। एक गाड़ी और उनके साथ थी। उसमें चार-पांच लाेग सवार थे। यहां बकरी चाेरी हाेने पर लोग सतर्क थे। उन्हें मामला संदिग्ध लगा ताे वे गाड़ी के पास पहुंचने लगे ताे माैके पर माैजूद लाेग दूसरी कार में भाग गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bolerae stole from marriage ceremony, car crashed into a broken divider, ran away unclaimed


टिप्पणियाँ