शराब सेल्समैन हत्याकांड; हमलावरों ने गला दबाया और डंडे से वार किया, तकनीकि आधार पर आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस

भदेसर थानांतर्गत धरोल गांव में सोमवार देर रात शराब सेल्समैन की हुई हत्या के मामले में डीएसटी सहित तीन थानों की पुलिस अलग-अलग जांच में जुटी है। जांच में सामने आया कि हमलावरों ने संघर्ष के दौरान सेल्समैन का गला भी दबाया। लकड़ी के डंडे से हमला कर हत्या की। पुलिस हालांकि बुधवार शाम तक हत्या का राजफाश नहीं कर पाई लेकिन तकनीकी संसाधनों से खुलासा करने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि धरोल निवासी शराब ठेके का सेल्समैन विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ वीपीसिंह पुत्र भगवानसिंह सोमवार रात अंग्रेजी शराब के ठेके के बाहर निगरानी के लिए सो रहा था।

बदमाशों ने उसकी हत्या कर ठेके से शराब चुरा ली। इधर आरोपियों की तलाश में भदेसर सहित निंबाहेड़ा सदर,शंभूपुरा व डीएसटी टीम जांच में जुटी है। बुधवार को भी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने डॉग स्कवायड के आधार पर जांच की। कई संदिग्ध लोगों को डिटेन कर पूछताछ की पर कोई ठाेस सबूत हाथ नहीं लगे।
इधर शराब ठेकेदार द्वारा उसके ठेके से पांच दर्जन से अधिक शराब की पेटियां चोरी होना बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alcohol Salesman Murder; Attackers strangled and stabbed with poles, police will reach the accused on technical grounds


टिप्पणियाँ