शिक्षाविद् पं. हनुमान प्रसाद पुजारी की पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धा सम्मानित

शिक्षाविद् एवं समाजसेवी पं. हनुमान प्रसाद पुजारी की 14वीं पुण्यतिथि पर कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम रैवासा धाम के अग्रपीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज के सानिध्य में हुअा। समारोह पूर्व मंत्री युनूस खान, श्रीधर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एम वेणुगोपाल राव, डॉ. भजनलाल रोलन, डॉ. केके वर्मा के आतिथ्य में हुआ। हनुमान चेरिटेबल ट्रस्ट के नटवर नागर दत्त शर्मा व डॉ. नंद किशोर शर्मा ने अतिथियों एवं कोरोना योद्धाओं का आभार जताया।

राघवाचार्य महाराज ने कहा कि कोरोना काल ने एक बात अच्छे से समझा दी है कि जिसका जीवन यज्ञमय हो जाता है उसकी मुक्ति आसान हो जाती है। पूर्व मंत्री युनूस खान ने कहा कि कोरोना ने रिश्तों की परीक्षा ली है कि कौन अपना है और कौन पराया। ट्रस्ट के पशुपति कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना ने आमजन को दिखा दिया कि चांद पर जाने का सपना देखने वाले भी जमीन को तलाशते नजर आ रहे हैं।

श्रीधर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एम वेणुगोपाल राव ने कहा कि शिक्षा जगत में सीकर के बढ़ते कदमों की वजह से आज सीकर शिखर तक पहुंच चुका है। डॉ. भजन लाल रोलन ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है, तब तक मास्क व दो गज की दूरी ही बचने का उपाय है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona warrior honored on the death anniversary of educationist Pt. Hanuman Prasad Pujari


टिप्पणियाँ