जेडीए ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

जेडीए प्रवर्तन दस्ते की लगातार कार्रवाई हाेने के बावजूद राजधानी में अवैध काॅलाेनी बसाने वाले भूमाफियाें के हाैंसले बुलंद हैं। जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने शुक्रवार काे ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध काॅलाेनी काटने का प्रयास विफल किया। जोन-10 खो नागोरियान में जेडीए स्वामित्व और निजी खातेदारी जमीन पर भूमाफिया अशफाक एन्क्लेव नाम से बसाने के लिए माैके पर सड़कें, बाउंड्रीवाल, पिल्लर और स्ट्रक्चर बना लिए।

शिकायत मिलने पर जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने माैके पहुंचकर पता लगाया ताे इसमें जेडीए स्वामित्व की ढाई और निजी खातेदारी की 6 बीघा जमीन पर काॅलाेनी बसाकर भूखंड बेचने की याेजना बनाई जा रही है। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन रघुवीर सैनी ने बताया कि जोन 10 के राजस्व स्टाफ की निशानदेही पर प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी मशीन सभी स्ट्रक्चर ध्वस्त कर दिए और जेडीए स्वामित्व की भूमि को कब्जे में लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
JDA bulldozers on illegal colony


टिप्पणियाँ