एक जनवरी से सभी फाेर व्हीलर पर फास्टैग जरूरी होगा, क्योंकि नेशनल हाइवे के सभी टाेल प्लाजा से कैश लेनदेन बंद हाे जाएगा। सिर्फ फास्टैग से ही टाेल कटेगा। जाे वाहन मालिक फास्टैग नहीं लगवाएंगे, उन्हें कतार में रहकर परेशान होना पड़ेगा। जुर्माने के तौर पर टोल की दोगुनी रकम चुकानी होगी। उधर, जिले के टोल प्लाजा पर नए सिस्टम का ट्रायल शुरू हो गया है। एनएचएआई के मुताबिक अब तक 2.25 कराेड़ फास्टैग जारी हाे चुके हैं। 24 दिसंबर काे फास्टैग के जरिए 80 कराेड़ से ज्यादा का कलेक्शन हुआ था।
फास्टैग के बिना ये काम भी नहीं होेंगे
कमर्शियल व्हीकल्स के फिटनेस सर्टिफिकेट तभी रिन्यू किए जाएंगे, जब उनके फास्टैग लगा हाे। नेशनल परमिट व्हीकल्स के लिए फास्टैग 1 अक्टूबर 2019 से ही अनिवार्य कर दिया गया। अगले साल एक अप्रैल से थर्ड पार्टी इंश्याेरेंस के लिए भी फास्टैग अनिवार्य किया गया है।
यहां से ले सकते हैं फास्टैग
टाेल प्लाजा, एनएच के पेट्राेल पंप, एनएचएआई ऑफिस, ऑनलाइन शॉपिंग एप्स और बड़े प्राइवेट बैंक।
ये दस्तावेज जरूरी: गाड़ी की आरसी, केवाईसी डाॅक्यूमेंट। डीएल, वाेटर आईडी, पेन कार्ड, आधार कार्ड या पासपाेर्ट।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ