बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, जताया रोष

ग्राम पंचायत लांका में शुक्रवार को बिजली की आंख मिचौली व रात के समय थ्री फेज सप्लाई देने के विरोध में ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया है।

सरपंच उम्मेद सिंह बसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत लांका की बिजली सप्लाई में बिजली निगम की ओर से बिजली की बार-बार कटौती करने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की सप्लाई आंख मिचौनी होने से किसान के लिए परेशानी का सबक बना हुआ है। लांका पंचायत क्षेत्र वन क्षेत्र के पास स्थित है रात के समय बिजली की सप्लाई से किसानों को वन्यजीवों से खतरा रहता है। रात को खेत में पानी पिलाते समय वन्यजीव हमला कर देते हैं। जिससे आए दिन किसान को घायल कर देते हैं। ग्रामीणों की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करा दिया। बिजली विभाग के अधिकारी ग्रामीणों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में बिजली निगम के हठधर्मिता को लेकर रोष व्याप्त है। सरपंच उम्मेद सिंह सहित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग में शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया तो ग्रामीणों की ओर से आंदोलन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बसवा|कस्बे में पुलिया निर्माण को लेकर नारेबाजी करते लोग।


टिप्पणियाँ