उपखंड भणियाणा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में एएनएम नहीं होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामपंचायत मुखालय पन्नासर, फूसासर, सरदारसिंह की ढाणी, भगवतीपुरा सहित कई राजस्व गांवों व ग्राम पंचायत में निवास करने वाले लोगों को चिकित्सा सेवाओं के लिए सीएसी सेंटर भणियाणा में जाना पड़ता है।
बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के लिए यातायात सुविधाओं के अभाव के चलते भणियाणा या पोकरण जाकर इलाज करवाना किसी चुनौती से निपटने से कम नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम व चिकित्सा सुविधा के अभाव में ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे हैं। एएनएम के आवासीय भवन बनाया हुआ है व भणियाणा उपखंड के कई ग्रामपंचायत में पद रिक्त हुए कई माह से ऊपर बीत गया है। इस क्षेत्र में महिलाओं के प्रसव के समय भंयकर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सिर दर्द की एक टेबलेट प्राप्त करने के लिए मीलों की दूरी तय करनी पड़ती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ