दुबई से सूटकेस की चेन में छुपा लाया सोना, पकड़ा

जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार को सोना तस्करी का मामला खुला। दुबई से जयपुर आए एक यात्री से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 110.87 ग्राम सोना बरामद किया। कमिश्नर यतीश मणि ने बताया कि आरोपी लखनऊ का निवासी है। वो इंडिगो की फ्लाइट से दुबई से जयपुर पहुंचा था। जयपुर एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों को यात्री पर शक हुआ।

ग्रीन चैनल पर जांच के दौरान यात्री से पूछताछ की गई। सामान की जांच में यात्री के बैगेज में एक कार्डबोर्ड मिला। कार्डबोर्ड को खोलने पर उसके अंदर चेन के आकार में सोने पर कोटिंग चढ़ा एक स्टील का लंबा तार लगा हुआ था। सोने को अलग कर इसका वजन 110.87 ग्राम पाया गया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब 5.62 लाख रुपए है।
20 लाख से कम का सोना इसलिए गिरफ्तारी नहीं
आरोपी के पास से जब्त किया गए सोने की कीमत 20 लाख से कम है। नियमानुसार कस्टम विभाग 20 लाख से कम सोना होने पर तस्कर को गिरफ्तार नहीं कर सकता। ऐसे में रविवार को पकड़े गए तस्कर को भी गिरफ्तार नहीं किया गया। कस्टम डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि एयरपोर्ट पर जब्त सोना सरकारी कोष (ट्रेजरी) में रखा जाता है।

उसके बाद इसकी प्रोसिडिंग होती है। इसका शो कॉज बनाया जाता है। जिसके बाद उच्च अधिकारी इस पर निर्णय लेते हैं, कि इसका क्या करना है। अगर संबंधित व्यक्ति सोने पर लगने वाली ड्यूटी चुका देता है, यह उसे वापस कर दिया जाता है। ऐसा नहीं किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gold hidden in a suitcase chain from Dubai, caught


टिप्पणियाँ