‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास’ को राम मंदिर िनर्माण में सहयोग करने के लिए विहिप देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसका उद्देश्य हिंदू परिवारों को श्री राम जन्मभूमि इतिहास, संघर्ष और निर्माण प्रारंभ होने तक की जानकारी देना है। इसी क्रम में बुधवार को ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास’ के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि एक दिवसीय प्रवास पर जयपुर आएंगे।
वे विहिप की ओर से हरमाड़ा में होने वाले संत सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद भारत माता मंदिर में अभियान के संचालन के लिए बनाई गई प्रांत समिति की घोषणा करेंगे। माहेश्वरी समाज भवन तिलक नगर में मन्दिर निर्माण में भामाशाहों के सहयोग को लेकर प्रमुख व्यवसायी, उद्योगपतियों, समाजसेवियों से भी चर्चा करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ