टैक्सी विवाद के मामले को लेकर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

टैक्सी विवाद के मामले को लेकर जानलेवा हमला व मारपीट करने पर आरोपियों के खिलाफ शेरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। हाल पदमगढ़ तथा बडौड़ा (जैसलमेर) मूल निवासी ज्ञानसिंह पुत्र मूलसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 दिसंबर को शाम वह अपने मामा गोपालसिंह की दुकान पर बैठा था उस दौरान तीन अलग-अलग गाड़ियों में संवार सुमेरसिंह व जबरसिंह पुत्र खुशालसिंह, महताबसिंह व विक्रमसिंह पुत्र सुमेरसिंह, चतुरसिंह, उगमसिंह व कंवराजसिंह पुत्र जबरसिंह राजपूत निवासी पदमगढ़ एक राय होकर उनकी दुकान के सामने आए और उसे बाहर बुलाकर उनके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी वह वापस दुकान में जाने लगा तभी उसे रोककर मारपीट शुरू कर दी।

तब सज्जनसिंह पुत्र कौशलसिंह व मेहराराम पुत्र आदूराम चौधरी जो वहां पर खड़े थे आकर बीच-बचाव किया। इन लोगों ने सज्जनसिंह के साथ मारपीट की। सुमेरसिंह वगैरह के पास कुल्हाड़ी व लाठियां थी। उनके साथ कुल्हाड़ी से चतुरसिंह ने उनके नाक पर वार किया जिसे खून बहने लगा। तथा इन लोगों द्वारा उनके साथ लातों मुक्कों से मारने से मुंह व पेट पर चोट लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ