फल सब्जी मंडी का संचालन अब नए कार्यालय में होगा

सावित्री बाई फुले कृषि उपज मंडी समिति (फल-सब्जी) भदवासिया परिसर में करोड़ों की लागत से तैयार नवनिर्मित मंडी समिति कार्यालय व दो मजदूर विश्राम गृहों का लंबे समय से उद्घाटन नहीं हो रहा था। शुक्रवार को भदवासिया प्रांगण में 278.10 लाख के 5 कार्य कार्यालय भवन ,लेबर सेड, कैंटीन भवन, विश्राम गृह का वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया।
लोकार्पण समारोह में राज्य सरकार द्वारा हाल ही में मनोनीत 4 नए मंडी सदस्य भल्लाराम सारण, जयनारायण सांखला, तुलसीदास राज, राशिद अली को फल सब्जी मंडी की अध्यक्ष अनु कटारिया और सचिव मनोज डेनवाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ऐसे में अब अध्यक्ष सहित मंडी बोर्ड में कुल 16 सदस्य हो गए हैं। लोकार्पण के बाद फल सब्जी मंडी का संचालन अब नवीन कार्यालय में होगा। इस दौरान मंडी प्रशासन के अधिकारी, मंडी सदस्य, व्यापार संघ के पदाधिकारी, हमाल, किसान और व्यापारी मौजूद थे।
सवा करोड़ से तैयार हुआ मंडी समिति कार्यालय
पावटा सब्जी मंडी की भदवासिया में स्थानांतरण की घोषणा के बाद कृषि विपणन निदेशालय की ओर से भदवासिया परिसर में मंडी समिति के नए कार्यालय के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई थी। इस भवन में एक सभा कक्ष, 8 कमरे, 3 टॉयलेट्स, 1 पेंट्री व एक स्वागत कक्ष बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fruit vegetable market will now be operated in new office


टिप्पणियाँ