कबाड़ में पड़ी कुर्सियों को शिक्षकों ने बैठने योग्य बनाया

राउमावि नेवरा रोड में शनिवार को नो बैग डे के दिन शिक्षकों ने पसीना बहाते हुए एक नई पहल की। व्याख्याता मांगीलाल प्रजापत ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में प्रत्येक शनिवार नो बैग डे को शिक्षकों द्वारा श्रमदान किया जाता है। पिछली बार परिसर की सफाई का बीड़ा उठाया तो इस बार जीर्ण-शीर्ण तथा अनुपयोगी पड़ी कुर्सियों को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया।

उसी को लेकर शिक्षकों ने कबाड़ी में पड़ी 15 कुर्सियों को निवार से बुनकर बैठने योग्य बनाया। संस्था प्रधान कानाराम चौधरी ने बताया कि इस दौरान व्याख्याता विजय करण, सुरेशचंद्र चांवरिया, खीयादास, सोनू सोनी, बंशीलाल बिश्नोई, गरिमा गहलोत, सुरेश खारोल, शीला अरोड़ा, प्रतिभा कच्छवाह, रणजीत सिंह थिरोदा, पृथ्वी सिंह, राजूसिंह राठौड़, राकेश पुरोहित, गणपतराम, छोटू कंवर सहित आथूणी ढाणी विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल सिंह, कृष्ण मुरारी, पुरखाराम चौधरी ने श्रमदान किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Teachers made chairs lying in the trash


टिप्पणियाँ