अनियमितता मिलने पर संस्था प्रधान को नोटिस, एडीईओ ने कई स्कूलों का किया निरीक्षण

अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर घनश्याम बैरवा द्वारा कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई अनियमितताएं पाई गई। निरीक्षण के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पांचोलास में शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं यथा- स्माइल प्रोग्राम, वर्क बुक वितरण, पोर्टफोलियों फाइल एवं अध्यापक दैनन्दिनी डायरी रिकॉर्ड संधारण सही पाया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिजूरी में स्माइल प्रोग्राम, वर्क बुक वितरण घर-घर जाकर गृहकार्य वितरण का कार्य व्यवस्थित पाया गया। विद्यालय में मूवमेंट रजिस्टर का संधारण ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा था। इस संबंध में प्रधानाचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानराजपुरा में पोर्टफोलियो फाइल, अध्यापक दैनन्दिनी डायरी अपूर्ण पाई गई। विद्यालय में मूवमेंट रजिस्टर का संधारण नहीं किया जा रहा है एवं कार्मिकों की उपस्थिति शाला दर्पण पर पोर्टल पर समय पर ऑनलाइन नहीं की जा रही है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा में दैनन्दिनी डायरी अध्यापकों द्वारा आज दिनांक तक भी नहीं भरी गई।

पोर्टफोलियों फाइल अपूर्ण पाई गई। मूवमेंट रजिस्टर का संधारण नहीं किया जा रहा है एवं स्टाफ कार्मिकों की उपस्थिति शाला दर्पण पर पोर्टल पर समय पर ऑनलाइन नहीं की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानराजपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुरा के संस्थाप्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सवाई माधोपुर। स्कूल के निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड की जांच करते एडीईओ घनश्याम बैरवा।


टिप्पणियाँ