स्थानीय थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में स्थित भीला गांव में पत्नी को साथ नहीं भेजने से गुस्साए दामाद ने बुआ सास पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। परिजनों ने आग बुझा बुआ सास को अस्पताल पहुचाया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया है।
थानाधिकारी मनोज राणा के अनुसार भीला निवासी शंकरसिंह रावत ने रिपोर्ट दी कि उसके साले की बेटी की अपने पति भगवानपुरा निवासी सुरेशसिंह रावत पुत्र नेतसिंह रावत से कहासुनी हो गई थी। इससे वह ससुराल से निकल भीला में अपनी बुआ रेखा के पास आकर रहने लगे। शाम को सुरेश शराब के नशे में अपनी पत्नी को लेने भीला आ गया। सुरेश की पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इससे सुरेश आवेश में आ गया। वह बोतल में पेट्रोल भरकर लेकर आया। उसने बत्ती बना बोतल में आग लगा दी। बोतल को सुरेश ने अपनी बुआ सास पर फेंक दिया। इससे रेखा झुलस गई।
पति शंकरसिंह व अन्य परिजनों ने बीच बचाव किया। इस दौरान सुरेश के हाथ भी झुलस गए। सुरेश मौका पाकर वहां से भाग गया। पुलिस में सुरेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शनिवार को उसे हिरासत में ले लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ