अस्पतालों में रक्त की कमी पूरी करने के लिए शहर में रविवार को 7 शिविर लगे। संस्थान-क्लबों के शिविरों में सदस्यों के साथ शहरवासियों खासकर महिलाओं-युवतियों ने भी आगे आकर रक्तदान किया, ताकि अस्पतालों में खून की कमी से किसी की भी जान न जाए।
शिविर में युवतियां भी खून देने आगे आईं, 100 यूनिट रक्तदान
रोकड़िया बालाजी विकास संस्थान एवं विकास समिति वार्ड नं 1 के संयुक्त तत्वावधान में रोकड़िया बालाजी मंदिर गुरों का तालाब पर आयोजित शिविर में करीब 100 लोगों ने रक्तदान किया। सुरजीतसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश मेवाड़ा व गौरव विश्नोई ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
महापौर वनिता सेठ, वार्ड 1 पार्षद इंद्रा राजपुरोहित, कमलेश पुरोहित, जसवंतसिंह इंदा, दलपत वैष्णव, नवीन वैष्णव आदि ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। ओमप्रकाश मेवाड़ा, ललित दैया, गोपाल प्रजापत, राकेश रावल, भीकमचंद बूब, पं. जीवराज श्रीमाली, मोतीलाल, किशनसिंह भाटी, बाबूलाल प्रजापत, महेंद्रसिंह इंदा, श्रवणसिंह, सुखराम विश्नोई, रामनिवास, रमेश पंचारिया, ईश्वर प्रजापत, रजत, मुकेश शर्मा आदि ने सहयोग किया।
अग्रसेन वाटिका में 47 युवाओं ने किया रक्तदान
ग्लोबल रिलीफ सोसायटी एवं श्री अग्रवाल पंचायत जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 80वां रक्तदान शिविर 5वीं रोड स्थित अग्रसेन वाटिका में हुआ। सोसाइटी अध्यक्ष शिवकुमार सोनी, अग्रवाल पंचायत सचिव जयकिशन सिंघल ने बताया कि शिविर में महापौर वनिता सेठ, उपमहापौर किशन लड्ढा, आरोग्य भारती के लक्ष्मण, सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, महानगर संघ चालक खूबचंद खत्री, दुर्गासिंह गहलोत की उपस्थिति में 47 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में मीना सांखला, नीता खटोड़, दीपक सोनी, विष्णु कुमार, अंकित चौधरी, कैलाश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, पंकज भट्ट, सुप्रिया करवा, विजय राज, सावित्री बोराणा ने सहयोग किया।
चौहान के जन्मदिन पर 13 युवाओं ने डोनेट किया ब्लड
बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान और राइजिंग फाउंडेशन के तत्वावधान में उम्मेद अस्पताल में राकेश चौहान के जन्मदिन पर आयोजित शिविर में 13 जनों ने रक्तदान किया। संस्थान अध्यक्ष करणसिंह राठौड़ व संयोजक मुकेश चौहान ने बताया कि शिविर में कृष्णा जाजपरा, अशोक पटेल, हसन अली, मुकेश चौहान, हरीश, कैलाश शर्मा, भरत नानकानी, यशु कोटिया, विनोद, राकेश चौधरी आदि ने रक्तदान किया। राकेश चौहान ने उम्मेद ब्लड बैंक टीम डॉ. अंजू चौधरी, डॉ. मंजीत, डॉ. रवि, शेरसिंह व रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
51 यूनिट रक्त संग्रहित
रॉयल ग्रुप की ओर से भगत की कोठी स्थित मारू सैन समाज भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया, जो अंबिका ब्लड बैंक में दान किया गया। शिविर में जिलाध्यक्ष महेंद्र भाटी, महिला जिलाध्यक्ष सीमा भाटी, महेश पंवार, गुरमीत सिंह, मुकेश सेन, जसवंत सिंह, गोपाल भाटी, विजय राव, दिनेश, परमेश सैन, सज्जनसिंह सहित ग्रुप सदस्यों ने रक्तदान किया।
वर्मा की स्मृति में 188 यूनिट रक्तदान
कैलाश वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर विहिप, बजरंग दल की ओर से हनुवंत आदर्श विद्या मंदिर लाल सागर में आयोजित शिविर में 188 युवाओं ने रक्तदान किया। विहिप पूर्वी जिलाध्यक्ष रमेश भंडारी व मंडोर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने बताया कि शुभारंभ विहिप के प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, महापौर दक्षिण वनिता सेठ, विवि छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र भाटी, विहिप महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, बजरंग दल संयोजक संपत भाटी ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर महेंद्र उपाध्याय, विक्रम परिहार, सुभाष गहलोत, नरेंद्र कच्छवाहा ने रक्तदाताओं काे सम्मानित किया।
क्लब के 21वें शिविर में 71 सदस्यों ने किया रक्तदान
हमसफर क्लब के 21वें शिविर में सदस्यों ने 71 यूनिट रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष रामलाल बेड़ा व सचिव गजेंद्र महिया ने बताया कि शिविर में एमजीएच में सर्जन डॉ. रजनीश ग्वाला, फिजिशियन डॉ. रमेश जाखड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। शिविर में क्लब सदस्य धन्नाराम निंबड़, किशनाराम विश्नोई, किशनाराम पूनिया, कैलाश पंचारिया, महावीर बेड़ा, मदननाथ, सीआर सांखला, सुमेर, गुमान महिया, संपत बेड़ा, राम नरेश, मनोज, सुभाष, नरेंद्र, राजेश, सुशील, राजेंद्र, तेजाराम, बलवीर, कंचन सहित अन्य ने रक्तदान किया। क्लब सदस्यों के लिए आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुलरिया की टीम ने आंखों की जांच की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ