भीमगंजमंडी पुलिस को चकमा देकर फरार हुए बदमाश कार चालक दीपेश राठौड़ पुत्र रघुराज उम्र 24 साल निवासी नेहरूनगर को गिरफ्तार किया है। एएसपी प्रवीण जैन ने बताया कि नगर-निगम चुनावों के समय पुलिस चैकिंग के दौरान भीमगंजमंडी पुलिस ने खेड़ली फाटक सुभाष कॉलोनी में 23 अक्टूंबर को एक कार को रोका। जिसमें से पुलिस ने 5 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी इतनी देर में बदमाश कार को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ