भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जैसलमेर से जोधपुर जाते समय जोधपुर-जैसलमेर जिले की सीमा पर स्थित डेडिया गांव में माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष पालीवाल एवं कार्यकर्ताओं ने जोधपुर शहर में एलिवेटर रोड के लिए केंद्र सरकार द्वारा 17 सौ करोड रुपए स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जगदीश विश्नाई, जसवंत सिंह इंदा, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, विक्रमादित्यसिंह, मदन पालीवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रावल जाणी, फलोदी देहात पश्चिम मंडल के अध्यक्ष हरनारायण पालीवाल, दिलीप शर्मा, ठाकुरदास पालीवाल, कानसिंह असरलाई, हेमाराम पूर्व प्रधान देचू, ओमसिंह मंडला, जयप्रकाश बोहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बालेसर. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जैसलमेर से जोधपुर लौटते समय बालेसर कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। शेखावत का खारी बेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए जोधपुर में एलिवेटेड सड़क स्वीकृत करवाने व गोतावाराय बांध निर्माण को लेकर किए गए प्रयासों के लिए आभार जताया गया। शेखावत के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, जिला महामंत्री जसवंतसिंह इंदा भी मौजूद थे।
इस मौके इस मौके सवाईसिंह इंदा, प्रतापसिंह इंदा, कुई इंदा सरपंच तिलोकसिंह इंदा, हनुमानराम सुथार, कर्णसिंह केतु, माधुराम देयया, छोटूराम सांखला मौजूद थे। वहीं कस्बे के पनघट होटल के आगे भाजपा बालेसर मंडल अध्यक्ष पप्पूराम कच्छवाह, संतोष भारती गोस्वामी तेना, मोतीसिंह इंदा बालेसर, घनश्याम सोनी, बजरंग शर्मा, दिलीप कच्छवाह, दिलीप शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष टीकम सांखला, पुनाराम गहलोत, लुबंदास वैष्णव, नरपत राजपुरोहित, किशोर शर्मा, गोपालसिंह इंदा, जगदीशराम, हिम्मतसिंह, देवाराम आदि ने शेखावत का स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ