राजीव गांधी नगर पुलिस थाने के बेरू गांव में सरकारी स्कूल के ताले तोड़कर कंप्यूटर सेट, प्रिंटर आदि चोरी होने का मामला सामने आया है। वहीं एक घर में सेंध लगाकर चोर नकदी व जेवर चुरा ले गए। पुलिस ने बताया कि अरिहंत नगर पाल रोड निवासी गोपाल दवे ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 13 दिसंबर की देर रात को चोरों ने बेरू में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेंधमारी कर कम्प्यूटर कक्ष के ताले तोड़े और वहां रखे दो कम्प्यूटर सेट, एक प्रिंटर और एक डिब्बा जिसमें करीब 200 रुपए के सिक्के थे, चुराकर ले गए। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ