बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा डंपर, केबिन क्षतिग्रस्त

थाना क्षेत्र के रामगढ़ मोरी के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित होकर किराने की दुकान से टकराते हुए 2 केबिन को तोड़कर कटीली झाड़ियों में घुस गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मगर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। थानाधिकारी प्रमाण विश्नोई ने बताया कि शनिवार देर रात्रि 8:15 बजे एक डंपर आर जे 22जीबी 1539 ब्यावर से गुड़िया की तरफ जा रहा था।

तभी रामगढ़ मोरी के निकट तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डंपर अनियंत्रित होकर पहले भंवरसिंह की किराने की दुकान में चद्दर तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर नाथूलाल सैन एवं हारून कुरैशी की कैबिन तोड़कर कटीली झाड़ियों में घुस गया। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई वाहन पुराने राजमार्ग पर नहीं दौड़ रहा था। नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता। देर रात तक मामला दर्ज नहीं : प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर अनियंत्रित होकर स्पीड से किराने की दुकान से टकराकर कंटीली झाड़ियों मेंं घुस गया। हादसे के बाद इस बात की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने डंपर चालक को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि देर रात तक इस संबंध में किसी की ओर से भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damper rammed into shop, cabin damaged due to unsuccessful attempt to save bike


टिप्पणियाँ