राजस्थान की समस्त आयुष स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग बोर्ड राजस्थान प्रवेश-काउंसलिंग के प्रथम चरण का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का रविवार को अंतिम दिन है। काउंसलिंग बोर्ड के चेयरमैन डाॅ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आयुष मंत्रालय, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राज्य की प्राइवेट आयुष कालेजों की अखिल भारतीय कोटे की 15 प्रतिशत सीटों, राज्य कोटे की 85 प्रतिशत सीटों एवं एनआरआई कोटे की सीटों पर आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के प्रथम चरण में राजस्थान एवं अन्य प्रदेशों के पात्र अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ