ग्रीन एरिया में विविध आकृतियाें में नजर आएगी हरियाली, ब्रिटिशकालीन सर्किट हाउस का रिनाेवेशन शुरू, बदलेगा इंटीरियर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ब्रिटिश कालीन सर्किट हाउस की कायापलट की जा रही है। प्रोजेक्ट के तहत पुराने भवन का रिनोवेशन कर क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत की जाएगी। भवन में पुराने नल फिटिंग के स्थान पर लेटेस्ट तकनीक पर आधारित नल फिटिंग की जाएगी। सर्किट हाउस के पुराने भवन के चार कमरों का इंटीरियर में बदलाव किया जाएगा। इन कमरों की दीवारें औैर छतों का रिनोवेशन कर पुरानी टाइल्स बदली जाएंगी। भवन के शेष परिसर में मार्बल लगा हुआ है, जिसकी घिसाई औैर पॉलिश की जाएगी। रिनोवेशन औैर सौन्दर्यीकरण का यह कार्य आगामी 9 माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। जुलाई 2021 में कार्य पूरा हाेगा।

नए रूप में आकर्षक नजर आएगा सर्किट हाउस

1. पुराने भवन में लगेंगी फ्लड औैर स्ट्रीप लाइटें
अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सर्किट हाउस के रिनोवेशन औैर सौन्दर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विगत दिनाें 2.31 करोड़ रुपए के वर्क ऑर्डर जारी किए गए थे। सर्किट हाउस के पुराने भवन में आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। जिसमें फ्लड लाइट और स्ट्रीप (एलईडी) लाइट से मुख्य भवन जगमगाएगा। भवन आकर्षक नजर आएगा।


2. एनेक्सी भवन के 31 कमरों का रिनोवेशन
सर्किट हाउस के पुराने भवन के सामने एनेक्सी भवन है, जिसकी मरम्मत की जाएगी। इस भवन में 31 कमरे और डोरमेटरी हैं। इस भवन के सभी कमरों का रिनोवेशन औैर इंटीरियर कार्य किया जाएगा। कमरों के शौचालयों का रिनोवेशन भी किया जाएगा।बिल्डिंग के बाहर लैंड स्कैप पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। इसी प्रकार दो नए कमरों का भी निर्माण किया जाएगा।


3. ग्रीन एरिया डवलप करने के साथ होगा सौंदर्यीकरण
सर्किट हाउस के ग्रीन एरिया काे आकर्षक बनाने के लिए तरह-तरह की किस्म के पाैधे राेपे जाएंगे। बगीचे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। यहां पर विभिन्न किस्म पौधाें काे अलग-अलग आकार देकर लगाया जाएगा। गाेलाकार, त्रिभुजाकार सहित अन्य तरह-तरह की आकृतियों में यह पाैधे नजर आएंगे। साथ ही वॉक-वे के लिए ब्लॉक्स लगाए जाएंगे। यहां पर अलग अलग तरह की लाइटाें से पौधों को हाईलाइट किया जाएगा। इस तरह की प्लाटिंग औैर लाइटिंग देश के चुनिंदा गार्डन में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Greenery will be seen in various shapes in the green area, renovation of the British circuit house starts, the interior will change


टिप्पणियाँ