तीन शातिर गिरफ्तार, अय्याशी करने के लिए करते थे चोरियां

रेलवे कॉलोनी पुलिस ने मकानों में चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश चोरी की रकम को एय्याशी और नशा करने में उड़ाते थे। डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि 13 दिसंबर को अल्का तिवारी उम्र 52 साल निवासी प्लाट नम्बर 1 पूनम कोलोनी कोटा ने एक रिपोर्ट दी। जिसमें कहा कि वो प्लाट नम्बर 1, दुर्गा नगर पूनम कॉलोनी के निवासी है और उसके घर चोरी हो गई हैं। वो 12 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे से घर से निकली थी और 13 को आई तो देखा घर व आलमारी का पूरा सामान बिखरा हुआ था और घर का ताला व आलमारी का ताला टूटा हुआ था।

आलमारी में रखा हुआ सारा लाखों रुपए के जैवर व कैश गायब था। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी कैमरे व चालानशुदा बदमाशों से पूछताछ के आधार पर देवेन्द्र सिंह उर्फ पल्सर पुत्र अमर सिंह उम्र 21 साल निवासी पूनम कॉलोनी गली, संदीप उर्फ हनी पुत्र रामप्रसाद बैरवा उम्र 20 साल निवासी महात्मा गांधी कॉलोनी और अविनाश उर्फ छोटू पुत्र सत्यनारायण मीणा उम्र 23 साल निवासी पूनम कॉलोनी को गिरफ्तार किया हैं। मामले में चौथा बदमाश अतुल सैन उर्फ गोलू फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ