स्पेशल स्पॉट राउंड का परिणाम कल

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन के लिए अब तक 1.16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं। वही, दूसरी ओर देश के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थान डीटीयू, एनएसयूटी व ट्रिपलआईटी दिल्ली की स्पेशल स्पॉट राउंड काउंसलिंग की खाली सीटों की जानकारी 23 दिसंबर 5 बजे के बाद जारी की जाएगी। इस काउंसलिंग के लिए स्टूडेंट्स को 26 दिसंबर को कैटेगरी के अनुसार दिए गए शेड्यूल पर डीटीयू कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा के अनुसार स्पॉट राउंड के लिए 24 दिसंबर सुबह 10 बजे से 25 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। काउंसलिंग का आवेदन शुल्क 1500 रुपए रखा है। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को 26 दिसंबर को डीटीयू में रिपोर्ट करना होगा। यदि विद्यार्थी को इस काउंसलिंग में सीट आवंटन होता है तो उसे काउंसलिंग के दौरान ही 1.90 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जमा कर अपनी सीट कन्फर्म करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ