टाउन हॉल का हाेगा जीर्णोद्धार पीडब्ल्यूडी तैयार करेगी डीपीआर

उम्मेद राजकीय स्टेडियम, चैनपुरा स्टेडियम, अमृतलाल गहलोत स्टेडियम व टाउन हॉल को संवारा जाएगा। टॉउन हॉल के जीर्णोद्धार के लिए पीडब्ल्यूडी के अफसर डीपीआर तैयार करेंगे। उक्त चारों स्थलों का मंगलवार को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने उम्मेद राजकीय स्टेडियम में टेबल टेनिस हॉल, शूटिंग रेंज, बास्केटबॉल कोर्ट्स, बॉक्सिंग रिंग का अवलोकन किया व मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत दर्शक दीर्घा पर बन रही शेड निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शेड निर्माण कार्य की बचत राशि में से टेबल टेनिस हॉल, शूटिंग रेंज में एसी लगाने व शूटिंग रेंज में उपकरण लगाने के निर्देश दिए।
फुटबॉल एकेडमी में जिम में लगे उपकरणों को भी सभी खिलाड़ियों के उपयोग में लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेडियम में टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, जूडो कराटे, वुशु में प्रशिक्षक लगाने को कहा। चैनपुरा इंडोर स्टेडियम में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

इंडोर स्टेडियम में क्रिकेट पिच के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की जरूरत बताई। कलेक्टर ने महात्मा गांधी विद्यालय चैनपुरा में निर्माण होने वाले तरणताल के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर जेडीए अभियंता को संशोधित नक्शा बनाने के निर्देश दिए।

अमृतलाल गहलोत स्टेडियम का निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर एथलेटिक्स ट्रैक पर मिट्टी डलवाने, फुटबॉल मैदान के समतलीकरण करने, स्टेडियम की चारदीवारी को ऊंचा करने, ओपन जिम लगाने, छोटे बच्चों के लिए नए झूले लगाकर फेंसिंग कराने के कार्य के लिए जेडीए अभियंता को योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टाउन हॉल के बाहरी परिसर, हॉल, ग्रीनरूम, बाथरूम, बालकनी आदि का निरीक्षण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
PWD will prepare renovation of Town Hall


टिप्पणियाँ