नेवरा रोड क्षेत्र के किसानों की समस्या समाधान के लिए किसानों ने खुद ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर सहायता करने का बीड़ा उठाया है। युवा कार्यकर्ता प्रमोद जाखड़ ने बताया कि किसानों की आम बैठक बुलाई थी। बैठक में बिजली संबंधी एवं किसानों की बिजली, फसल तुलाई, प्राकृतिक प्रकोप जैसे टिड्डी हमला, ओलावृष्टि आदि समस्याओं के शीघ्र समाधान के इस बैठक का आयोजन कर अलग अलग विद्युत फीडर अनुसार कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से किया गया। मुख्य कार्यकारिणी में पूर्व उप सरपंच खेताराम गोदारा को अध्यक्ष, पीराराम बाना को उपाध्यक्ष तथा तिलोक राम जाखड़ को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
खुडियाला फीडर के लिए तिलोक राम जाखड़, तिंवरी फांटा रुपाराम मालाणी, खेमायत फीडर ताजा राम हुड्डा, नेवरा रोड एग्रीकल्चर लालाराम मंडा, भोमिया जी का थान चुना राम भाम्भू, बिगमी ओमाराम बाना, पुरानी रेलवे लाइन अचलाराम हुड्डा, गोसाई की साल राजु राम बेनीवाल, तिंवरी फांटा 24 घंटा पुरखाराम फौजी, नेवरा रोड 24 घंटा भलाराम जाखड़, ओमाराम जाखड़, हुकमा राम जाखड़, इसी प्रकार से तिंवरी फाटा नेवरा रोड से निकलने वाली रेलवे लाइन पुरखाराम गोदारा, गौंसाई जी की साल दूदाराम जाखड़, नीबली मगरा मगरा जाखड़,पश्चिम ढाणी अखाराम जाखड़, 24 घंटा तिंवरी फांटा मूलाराम बाना तथा नेवरा रोड द्वितीय से टीकू राम जाखड़ अध्यक्ष, रामूराम सिंवर उपाध्यक्ष तथा लाला राम जाखड़ को सचिव सर्व सहमति से चुने गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ