पूर्व सांसद और राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर बुधवार काे भाजपा कार्यालय और नगर निगम में श्रद्धांजलि सभा हुई
उदयपुर की पूर्व सांसद और राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर बुधवार काे भाजपा कार्यालय और नगर निगम में श्रद्धांजलि सभा हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने किरण के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि दी। जल शक्ति मंत्री शेखावत ने कहा कि किरण माहेश्वरी के निधन से राजनीतिक क्षेत्र में रिक्तता आई है। वे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र ही नहीं धार्मिक कार्याेें मेें भी हमेशा सक्रिय रहती थीं। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप काबरा ने भी पुष्पांजलि दी। भाजपा कार्यालय पर पुष्पांजलि सभा में शहर जिलाध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने कहा कि किरण माहेश्वरी संगठन कुशलता और समर्पण के कारण भाजपा में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची और वे हमेशा जनता और कार्यकर्ता के बीच बनी रही।
ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य ताराचंद जैन, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अलका मुंदड़ा, शहर महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह राठाैड़ सहित जिला पदाधिकारियों ने भी किरण काे नमन किया। नगर निगम में मेयर जीएस टांक, डिप्टी मेयर पारस सिंघवी के साथ ही पार्षदाें और निगम स्टाफ ने किरण काे पुष्पांजलि दी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी किरण के निवास पहुंच पुष्पांजलि दी।
निधन पर बुधवार काे भी शहरभर में सभाओं से श्रद्धांजलि दी। सेवाभारती चिकित्सालय की मेजबानी में हुई सभा में आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारी सदस्य हस्तीमल ने कहा कि आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के कारण उनकी सरलता, तन्मयता व सक्रियता हमेशा प्रेरक व अनुकरणीय रहेगी। वहीं गुलाबबाग हितैषी मित्र मंडल, सावित्री बा फुले पर्यावरण एवं शिक्षण संस्थान, भाजपा कार्यकर्ता बेड़वास ने भाजपा नेता माहेश्वरी को श्रद्धांजलि दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ