मेगा हाइवे जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हाे गया है। कई स्थानों पर सड़क पर धूल के गुब्बार उड़ते नजर आते है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण गांवों में सड़कों पर धूल उड़ती नजर आती है। इस वजह से आसपास के दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क पर पड़े गड्ढों की वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है।
लेकिन हाइवे ऑथोरिटी इसको लेकर न तो मरम्मत के कदम उठा रही है और न ही नया निर्माण करवा रही है। हाइवे क्षतिग्रस्त होने के बावजूद टोल की वसूली लगातार जारी है। ग्रामीणों ने मेगा हाइवे पर जगह जगह हुए गड्ढों को सही करने की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ