सुबह धुंध के साथ ठंड और देर सुबह धूप खिलने से राहत के बीच माैसम ठंडा बना हुआ है। दिन में धूप से राहत मिलने के बाद शाम ढलते ही माैसम में ठंडक शुरू हाे जाती है।
इसके चलते बाजाराें में शाम काे चहल पहल कम ही दिखती है। ठंड के बढ़ते ही गजक, मूंगफली की बिक्री बढ़ गई है। शाम काे इनकी दुकानाें पर भीड रहती है। माैसम विभाग के अनुसार अभी माैसम में कड़ाके की ठंड, काेहरा और पाला पड़ने की संभावना है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर जरूरतमंदाें और असहायाें के लिए रैन बसेरे खोल दिए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ