शेखावाटी में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

शेखावाटी में तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ही माैसम के मिजाज में बदलाव जारी है। गुरुवार काे सुबह से ही उत्तरी हवा का दबाव रहने से दिन के तापमान में चार डिग्री से ज्यादा गिरावट रही। रात काे बादलाें का दबाव रहने से रात के तापमान तीन दिन से बढ़ाेतरी रही है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र की रिपाेर्ट की अनुसार गुरुवार काे केंद्र पर अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री व न्यूनतम 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को केंद्र पर अधिकतम तापमान 30.7 व न्यूनतम 10.4 डिग्री रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ