कुन्हाड़ी पुलिस ने ट्राेले पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बजरी परिवहन करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्राेले पर फर्जी नंबर प्लेट लगाते हुए आरोपी रमेश मीणा (22) पुत्र भवानी सिंह मीणा निवासी मनोहरगढ़ थाना हनुमान नगर जिला टोंक को गिरफ्तार किया था। सीआई गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि चालक के हाथ में एक नंबर प्लेट आरजे-08 जीए 3757 व वाहन ट्रोले पर नम्बर प्लेट आरजे-08 जीए-3751 लगी हुई थी। चालक से कागजात मांगे तो नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी को साेमवार काे न्यायालय में पेश किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ