चार साल की नाैकरी में ही कांस्टेबल हितेंद्र सिंह को मिला गैलेंट्री प्रमाेशन, फलासिया थाने में तैनात है, डीजीपी ने जारी किया आदेश

जेल भगाैड़ाें, हत्या और लड़कियाें के खरीद-फराेख्त मामले के अभियुक्ताें काे दबाेचने जैसे काम करने पर फलासिया थाने में तैनात कांस्टेबल हितेंद्र सिंह काे चार साल की नाैकरी में ही गैलेंट्री प्रमाेशन मिला है। डीजीपी एमएल लाठर ने आदेश जारी कर हितेंद्र काे हेड कांस्टेबल पर पदाेन्नत किया है। करीब चार साल बाद ऐसा माैका आया है जब किसी कांस्टेबल काे गैलेंट्री प्रमाेशन मिला है।

हालांकि शहर में ऐसे भी कई कांस्टेबल है जिन्हाेंने बेहतरीन कार्य किया लेकिन 18 साल की नाैकरी के बाद भी उन्हें प्रमाेशन नहीं मिला। बता दें कि एसएसपी कैलाश चंद्र बिश्नाेई ने हितेंद्र को विशेष पदोन्नति के लिए प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय भिजवाया था। काम काे देखते हुए डीजीपी ने इस पर मुहर लगाई। हितेन्द्र 2016 में कांस्टेबल पद पर भर्ती हुआ था और प्रशिक्षण के बाद फलासिया थाने में तैनात हुअा।

परीक्षा या 18 साल की बेदाग नाैकरी के बाद हाेती है पदाेन्नति

पुलिस अधिकारियाें के अनुसार सरकार की तरफ से वेकेंसी निकाली जाती है। वेकेंसी में जितने पद हाेते हैं उसमें से 50 प्रतिशत पदाें पर वह हेड कांस्टेबल बनते हैं, जिन्हें 18 साल कांस्टेबल पद पर हाे चुके हैं और बेदाग नाैकरी रही। साथ ही 50 प्रतिशत पद पर नियुक्ति लिखित परीक्षाओं के आधार पर हाेती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Constable Hitendra Singh received gallantry certification in Falsia police station, DGP issued order


टिप्पणियाँ