पुलिस ने सुनकई गांव में युवक की गोली मारकर हत्या करने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिछले दिनों सरमथुरा उपखंड के सुनकई गांव के समीप रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार युवकाें द्वारा सड़क पर खडे एक युवक की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थानाप्रभारी अनिल गौतम ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।

थानाप्रभारी गौतम ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर अमन की हत्या के आरोपी सुरजीत पुत्र शक्तिसिंह 20 साल व ऋषि मीणा पुत्र विशालसिंह 19 साल निवासी कुमरपुरा को गिरफ्तार किया है। थानाप्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर सूचना मिली कि अमन की हत्या के दोनो आरोपी कुमरपुरा गांव के पास घूम रहे है।

इस पर थानाप्रभारी मय जाब्ता के कुमरपुरा पहुंचे तो दो युवक खेतो में भागते दिखाई दिए। पुलिस ने भागकर दोनो काे दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो अपने नाम सुरजीत व ऋषि मीणा बताए। थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपी सुरजीत ने पुलिस को बताया कि मृतक अमन करीब पांच-छह माह से झगड़ा चल रहा था जिसको लेकर एक-दो बार दोनो पक्षों में आपस में मारपीट भी हुई थी।

18 दिसंबर को मौका मिलते ही सुरजीत व ऋषि ने वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए लेकिन अमन की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ बाडी, सीओ सिटी धौलपुर, सीओ सरमथुरा, एसएचओ नादनपुर, एसएचओ बसेडी व एसएचओ सदर धौलपुर व एसएचओ सरमथुरा के नेतृत्व में मय जाप्ता के सात टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं थीं।

मृतक के चचेरे भाई राधे मीणा ने पुलिस में तहरीर दी है कि शुक्रवार दोपहर पौने ग्यारह बजे करीब मेरे चचेरे भाई अमन की शक्तिसिंह, पूरन पुत्रगण चरन, सुरजीत पुत्र शक्ति सिह, रिषि पुत्र विशाल निवासी कुमरपुरा थाना सरमथुरा ने तमंचा से गोली मारकर हत्या कर दी है।

राधे ने तहरीर में लिखा था कि तमंचा से एक फायर पूरन ने किया था। गोली मारने के बाद चारो लोग भाग गए। वही 15 दिसंबर को बरौली में शिवकुमार पुत्र ठाकुरदास, ठाकुर दास पुत्र चरन, विशाल, पूरन पुत्रगण चरन, देव कुमार पुत्र ठाकुरदास, पारथ मीणा निवासी कुमरपुरा ने धमकी दी थी कि अकेला मिलने पर जान से मार देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police arrested two accused for shooting and killing a young man in Sunkai village


टिप्पणियाँ