मैरिज गार्डन में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं तो निगम करेगा कार्रवाई

राजधानी जयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संक्रमण पर रोकथाम करने के लिए अब नगर निगम के अधिकारी भी मैरिज गार्डनों में कोविड-19 गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर अब कार्रवाई करेंगे। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने कलेक्टर को प्रस्ताव भेजकर कार्रवाई करने के लिए अनुमति मांगी है। अभी तक कलेक्ट्रेट और पुलिस को ही मैरिज गार्डनों में कोविड-19 की पालना नहीं करने पर वहां पर कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया था।

शहर में 472 मैरिज गार्डन है। पुराने जोन के अनुसार सांगानेर जोन में 58, हवामहल ईस्ट जोन में 15, हवामहल वेस्ट जोन में 3, विद्याधर जोन में 122, आमेर जोन में 20, मोतीडूंगरी जोन में 74, सिविल लाइन जोन में 86 और मानसरोवर जोन में 94 मैरिज गार्डन रजिस्टर्ड है। राजस्व उपायुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ