काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय के निर्देशानुसार गवर्नमेंट आर्ट्स काॅलेज के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से वेबिनार आयाेजित की गई। इसमें मुख्य वक्ता डाॅ. अरुणा कौशिक ने प्राेजेक्ट रिपोर्ट लेखन के बारे में विशेष जानकारियां दी। काॅलेज प्रिंसिपल डॉ. आरएन सोनी ने कहा कि कोरोना के समय में अध्ययन-अध्यापन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आ चुका है।
वेबिनार के माध्यम से विषय का अध्ययन दूर बैठे स्टूडेंट्स तक कराया जा सकता है। ऑनलाइन अध्यापन आज की बड़ी जरूरत बन गई। विभागाध्यक्ष डाॅ. सीमा सोरल ने संचालन किया और अमिताब बासु ने धन्यवाद दिया। डाॅ. विवेक मिश्र ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग की ओर से समाज अध्ययन की मुख्य प्रविधि पर वेबिनार आयाेजित की गई। मुख्यवक्ता डॉ. सुप्रिया सेठ रही। संयोजन डॉ. सुमन गुप्ता ने किया और आभार डॉ. मंजू गुप्ता ने जताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ