जलदाय विभाग के इंजीनियर प्रमोशन नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर काम करेंगे। जलदाय विभाग में इंजीनियरों, अधिकारियों व कर्मचारियों के उच्च पद खाली होने के बावजूद प्रमोशन नहीं हो रहा है। विभाग में प्रमोशन करवाने की मांग को लेकर चीफ इंजीनियर व प्रमुख सचिव को कई बार ज्ञापन देने के बाद भी डीपीसी नहीं हुई है। इससे विभाग के कर्मचारियों व इंजीनियरों में आक्रोश है। राजस्थान कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि इंजीनियरों के सभी पदों को चालू वर्ष की डीपीसी करवा कर प्रमोशन देकर पदस्थापन कराए अन्यथा आंदोलन करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ