राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेने के लिए आवेदन कल तक

जिला व राज्य स्तर पर वर्चुअल युवा संसद आयोजित की जाएगी, जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। इच्छुक युवा नेहरू युवा केंद्र श्रीगंगानगर के जिला कार्यालय अथवा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी से संपर्क कर 26 दिसंबर तक पंजीयन करवा सकेंगे।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2021 के तहत राष्ट्रीय युवा संसद का आयाेजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी भूपेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि इस मुहिम के माध्यम से 25 वर्ष से कम आयु के युवाओं को राष्ट्र की प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों जैसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, उन्नत भारत अभियान पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।

जिला युवा संसद के विजेताओं को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद में भेजा जाएगा।
राष्ट्रीय स्तरीय आयाेजन 12 जनवरी 2021 को भारतीय संसद के केंद्रीय कक्ष में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में हाेगा। राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे। इसमें प्रथम पुरस्कार 2 लाख, द्वितीय पुरस्कार 1.5 लाख, तृतीय पुरस्कार 1 लाख अाैर प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ