निजी बस में यात्री का पर्स पार, संदेह पर तीन बदमाशों का पता लगा रही पुलिस

बासनी थाना इलाके की कृषि मंडी मोड पर निजी बस में एक यात्री की जेब से पर्स पार हो गया। पर्स में 5500 रुपए, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि थे। घटना 18 नवंबर की है। संदेह है कि बस में सवार तीन बदमाश युवकों ने पर्स पार किया। पीड़ित के भाई ने अब बासनी थाने में रिपोर्ट दी। पीड़ित राजस्थान से बाहर चला गया था, जहां से भाई को जानकारी दिए जाने पर रिपोर्ट दी गई।

पुलिस जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि सांगरिया महावीर नगर निवासी रामप्रसाद प्रजापत ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई को गत 18 नवंबर को बासनी कृषि मंडी मोड़ पर एक निजी बस में छोड़ने आया था। उसके भाई को पूना जाना था। बस में उसके भाई को बिठाते समय तीन अन्य युवक भी चढ़े थे।

इस बीच संभवत: उन युवकों में से किसी ने उसके भाई की जेब से पर्स उड़ा लिया। भाई जब राज्य से बाहर पहुंचा तब पर्स चोरी का पता लगा। बाद में ट्रेवल एजेंसी की बस चालक व परिचालक से भी पता लगाने का प्रयास किया गया, मगर कोई जानकारी नहीं मिल सकी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ