भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से घूसखोर अफसरों-कर्मचारियों पर अंकुश लगाने का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को चूरू एसीबी की टीम ने कृषि उपज मंडी के कार्यवाहक सचिव और कनिष्ठ सहायक को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घूस की यह राशि परिवादी को टीन शेड में कांटा व सब्जी रखने के लिए जगह उपलब्ध कराने की एवज में ली थी।
डीआईजी (एसीबी) डॉ. विष्णुकांत गुप्ता ने बताया कि चूरू के मोचीवाड़ा निवासी कमल कुमार सोनी की ओर से शिकायत मिली थी। परिवादी ने बताया कि चूरू फल सब्जी मंडी में बने हुए टीन शेड में तराजू व सब्जी रखने के लिए जगह दिलाने के नाम पर सचिव घनश्याम मीणा व कनिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद सैनी 40 हजार की मांग रहे हैं और पूर्व में जगदीश प्रसाद द्वारा 25 हजार रुपए मांग रहा था।
इस पर चूरू एसीबी चौकी प्रभारी एएसपी आनंद प्रकाश स्वामी की टीम ने इसके सत्यापन की कार्रवाई की। इसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर शुक्रवार को ही टीम ने ट्रेप प्लान किया और आरोपी सचिव घनश्याम के कहने पर जगदीश प्रसाद द्वारा 40 हजार रुपए की रिश्वत राशि लिए तो टीम ने उससे घूस की राशि बरामद कर मूलतया सरदार शहर कृषि उपज मंडी के सचिव हाल कृषि उपज मंडी चूरू का अतिरिक्त चार्ज संभालने वाले घनश्याम मीणा और कनिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद सैनी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टिप्पणियाँ