अवैध संचालित निजी और लोक परिवहन बसें अब हाेंगी जब्त

अवैध रूप से चल रही बसों और ट्रकों के खिलाफ अब संयुक्त अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अवैध बसों का संचालन रोकने के लिए पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें जब्ती की कार्रवाई करेगी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर सिंह ने गुरुवार को इस संबंध में संभागीय आयुक्त को पत्र लिखकर कार्यवाही करवाने की बात कही है।

राजेश्वर सिंह ने बताया कि अवैध व निजी वाहनों के संचालन के विरूद्ध सम्पूर्ण प्रदेश में जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर संयुक्त अभियान संचालित करने बाबत सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सीएमडी ने बताया कि अवैध लोक परिवहन और निजी वाहनों द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन कर रही बसों के खिलाफ कार्यवाही तो होगी ही। साथ ही रोडवेज के मुख्य बस स्टैंडों के पास नो-पार्किंग क्षेत्र से बिना वैद्य लाईसेंस के बुकिंग करने वाले ऑपरेटरों पर भी सख्ती बरती जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


टिप्पणियाँ