कृषि बिल पर हमारी नीयत में खाेट नहीं, कुछ लाेगाें का झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता : मंत्री शेखावत

पूर्व सांसद किरण माहेश्वरी काे पुष्पांजलि देने उदयपुर आए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेेंद्रसिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि माेदी सरकार जनहित के काम में लगी हैं। कुछ लाेग किसानाें के नाम आंदाेलन कर रहे हैं, इसकाे देख यह नहीं कह सकते कि पूरे देश का किसान आंदाेलन पर हैं। शेखावत ने कहा कि देश भर का किसान मानता है कि माेदी सरकार ने जाे कहा, वाे करेगी।

सरकार पूरी तरह से किसान हित पर काम कर रही है। किसानाें की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य है। हाल ही संसद में पारित कृषि बिल काे लेकर कोई कुछ भी कहे, लेकिन हमारी नीयत में काेई खाेट नहीं है। कुछ लाेगाें का झूठ ज्यादा दिन नहीं चल सकता। उदयपुर पहुंचने पर सर्किट हाउस में कलेक्टर चेतन देवड़ा, एसएसपी कैलाश चंद्र बिश्नाेई और पूर्व उप महापाैर महेंद्रसिंह शेखावत ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट की।


कलेक्ट्री से ऑनलाइन राष्ट्रीय सरपंच संसद में हुए शामिल : शेखावत दाेपहर में कलेक्ट्री में एनआईसी के वीसी रूम से राष्ट्रीय सरपंच संसद के वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हाेंने कहा कि गांवाें में स्वच्छता और जल संरक्षण में सभी सरपंचाें की बड़ी भू्मिका है, वे इसमें सक्रियता दिखाएं। देश को मजबूत करने के लिए भारतीय लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई गांवों को विकसित करने के उद्देश्य से हुई राष्ट्रीय सरपंच संसद के उद्घाटन समारोह में शेखावत ने गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे सहित देश के कई लोगों से चर्चा की। शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का जो संकल्प लिया है, उसकी सिद्धि की शुरुआत “आत्मनिर्भर पंचायतों” से ही होगी।

इधर, बिल के विराेध में एनएसयूआई ने सांसद निवास के बाहर किया प्रदर्शन

कृषि बिल के विराेध में बुधवार काे एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने वीआईपी काॅलाेनी में उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा के निवास और कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदेश महासचिव मोहित नायक ने कहा कि कृषि बिल किसान हित में नहीं है, इस बिल काे वापस लिया जाए। कहा कि सांसद मीणा काे भी केंद्र सरकार के सामने किसान हित का पक्ष रखना चाहिए। हिमांशु पंवार, पूर्व अध्यक्ष भाग्योदय सोनी, भूपेंद्र सिंह देवड़ा, चिराग चौधरी, देवेंद्र सिंह राठौड़ और शुभम शर्मा भी मौजूद थे।


वामदल आज सांकेतिक चक्काजाम करेंगे : माकपा, भाकपा, भाकपा (माले) औैर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर किसानों के समर्थन में गुरुवार काे पारस तिराहा पर दाेपहर 12 बजे सांकेतिक चक्का जाम करेंगे। माकपा शहर सचिव राजेश सिंघवी ने बताया कि सांकेतिक चक्काजाम कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। भाकपा सचिव सुभाष श्रीमाली ने कहा कि सरकार किसानाें की आवाज काे दबा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Our intention on agriculture bill is not disturbed, lie will not last long: Minister Shekhawat


टिप्पणियाँ