मास्क नहीं लगाने वालों पर कार्रवाई को गए निगम कर्मियों को पीटा, दाे दुकानें सील

गाैरव टाॅवर और क्रिस्टल काेर्ट में बिना मास्क के लाेगाें के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची निगम की टीम से दुकानदाराें ने मारपीट कर दी। घटना में एक कर्मचारी घायल हाे गया। बाद में निगम की टीम ने दाे दुकानाें काे सील कर दिया।

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की। इसमें सिक्याेरिटी गार्ड मारपीट करता हुआ नजर आया। मामले के अनुसार दाेपहर करीब 12 बजे निगम की विजिलेंस टीम मालवीय नगर में बिना मास्क लगाने वालाें के खिलाफ कारवाई कर रही थी।

निगम की टीम गाैरव टाॅवर से क्रिस्टल काेर्ट पहुंची। जहां टीम के कर्मचारियाें ने कारवाई करने के लिए वीडियाे बनाने लगे ताे टीम के साथ मारपीट करने लगे। जिससे निगम के एक कर्मचारी का शर्ट फट गया तथा हाथ व गले पर चाेटें आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मालवीय नगर में बिना मास्क लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गई नगर निगम टीम से मारपीट. क्रिस्टल कोर्ट का मामला।


टिप्पणियाँ